कृषि को उत्तम रोजगार का साधन बना, पलायन करने वाले किसानों को खेती से जोड़ रही सरकार- सीएम योगी

Gorakhpur News: में सीएम योगी ने मंगलवार को महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी चर्चा की

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कृषि को उत्तम रोजगार का साधन बना रही है। इसके साथ ही पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे हैं। किसान खेती कर देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वूपर्ण योगदान दे रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसान व कृषि की दशा को और बेहतर करने के लिए कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय शीघ्र खुलेगा।

cm

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार किसान हित में कार्य कर रही है। इस सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी किसानों को एक ही केंद्र पर कृषि संबंधी सभी जानकारी प्राप्त हो। इस दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव किसान हित को लेकर प्रयत्नशील रहते हैं। जब वह पहली बार प्रधानमंत्री बने तब ही उन्होेंने स्वाएल हेल्थ कार्ड किसानों को उपलब्ध कराई। आज देश के किसानों को पीएम फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+