UP News: 'आयुष्मान कार्ड बना है' जनता दरबार में CM Yogi ने जब फरियादी से पूछा और दे दिया यह निर्देश

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने इलाज से लेकर आवास तक सभी जरुरतों को पूरा कराने का आश्वान दिया। इसके साथ ही सीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

सीएम योगी ने जनता दरबार में दूर-दूर आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी। सीएम को अपने बीच पाकर फरियादी खुश दिखे। सीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया।

cm

एक महिला ने सीएम से उपचार में आ रही समस्या से अवगता कराया। इस पर सीएम ने कहा कि उसे पीजीआई या केजीएमयू में दिखा दो। हर संभव मदद की जाएगी। इतना पूछने के बाद सीएम ने महिला से पूछा क्या आयुष्मान कार्ड बना है। महिला के न कहने पर सीएम ने अधिकारियों से तुरंत कार्ड बनाने का निर्देश दिया।

जमीन विवाद की समस्या लेकर आए फरियादी से सीएम ने कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान होगा। भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी को फरियादी का आवेदन पत्र दिया व त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान आवास सहित कई अन्य समस्याएं लेकर लोग महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, हराइच सहित प्रदेश के अन्य जिलों से पहुुंचे थे।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। इनकी समस्याओं का त्वरित निदान करें। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+