जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी- योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

जनता दरबार में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में फरियादी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी दरबार में पहुंचे, फरियादियों के चेहरे खिल उठे। सीएम ने एक- एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान होगा।

cm

जनता दरबार में सर्वाधिक मामले भूमि पर अवैध कब्जे व इलाज के लिए धन के आए। सीएम ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगीे। जिन लोगों की भी जमीन पर अवैध कब्जा है उसे खाली कराया जाएगा।

सीएम ने इलाज के लिए धन की मांग करने वाले फरियादियों से कहा कि सभी मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कोई भी बिना इलाज के नहीं रहेगा। प्रशासन द्वारा इस्टीमेट तैयार कर भेजने पर धन का भुगतान किया जाएगा।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता सर्वोपरि है। इनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। इसके साथ ही इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए कि इन्हें बार- बार परेशान न होना पड़े। स्थानीय स्तर पर ही इनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सीएम योगी ने रविवार को ब्रम्ह मुहूर्त में सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गौ सेवा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+