Gorakhpur Zoo : सीएम योगी ने शावकों का किया नामकरण,सफेद बाघिन गीता को छोड़ा बाड़े में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर चिड़ियाघर में दो शावकों का नामकरण किया एंव सफेद बाघिन गीता को उसके बाड़े में छोड़ा।चिड़ियाघर में आकर्षण का से प्रमुख केेंद्र होंगे।
गोरखपुर,5अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के अशफॉक उल्ला खां प्राणि उद्यान पहुंचे।यहां उन्होंने क्राल में रह रही सफेद बाघिन गीता को बाड़े में छोड़ा।अब पर्यटक चिड़ियाघर में सफेद बाघिन का दीदार कर सकेंगे।इसके साथ ही सीएम ने तेंदुए के दो शावकों का नामकरण किया और उन्हें दूध पिलाया ।अब ये चंडी और भवानी नाम से जाने जाएंगे।यह चिड़ियाघर प्रदेश का पहला सर्वाधिक वेटलैंड क्षेत्रफल वाला है।चिड़ियाघर में हिमालय काला भालू का एक जोड़ा लाया जा चुका है।जो दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

सफेद बाघिन गीता
दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ।अब वे गोरखपुर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन गीता का दीदार कर सकेंगे।गीता ढ़ाई माह पूर्व यहां आई थी।उसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए क्राॅल में रखा गया था।सीएम योगी ने उसे बाड़े में छोड़ दिया है।अब बाहर से आने वाले पर्यटक गीता को देख सकेंगे।
चंडी और भवानी
चौंकिए मत,चंडी और भवानी यहां देवी के नाम के रुप में प्रयोग नहीं हैं ।चंडी और भवानी गोरखपुर चिड़ियाघर के मादा व नर शावक हैं।जिन्हे यह नाम दिया है सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने।सीएम ने बुधवार को इनका नामकरण किया।इन्हें दुलार किया और दूध पिलाया।सीएम शावकों के साथ बेहद प्रसन्न मुद्रा में दिखे।गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी इस दौरान उनके साथ दिखे।
गीता का लगेगा जोड़ा
सफेद बाघिन गीता का जोड़ा लगाने के लिए चेन्नई चिड़िया घर से नर बाघ लाने की तैयारी में प्रशासन जुटा है।जल्द ही नर बाघ को गोरखपुर चिड़ियाघर लाया जाएगा।
हिमालय भालू का कर सकेंगे दीदार
हिमालय भालू का पर्यटक दीदार कर सकेंगे। सोमवार को कानपुर प्राणी उद्यान से शालिनी मादा भालू,नर काला भालू लाए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications