बीजेपी के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर गोरखपुर में पूर्ण बहुमत से बनाएं ट्रिपल इंजन सरकार- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसभा को संबोधित किया। सीएम गोरखपुर मंडल में कई जनसभाएं करेंगे।

cm
बाद राप्तीनगर के डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की लोगों से अपील की और मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व उनकी पूरी टीम को जीताने का आग्रह भी किया।

70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो सीएम योगी ने कहा कि अभी आधी लड़ाई है वार्ड के सभी मतदाताओं को दुगनी ताकत से आगे आना होगा। प्रत्येक वार्ड में कम से कम 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होना चाहिए। पूरे प्रदेश में 17 नगर निगम है, 200 नगरपालिकाएं हैं व 542 नगर पंचायतें है। इस चुनाव पर हम इसलिए जो लगा रहे हैं ताकि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं सही तरीके से सीधे आम जनता तक पहुंच जाएं। विकास कार्यों का यह क्रम बना रहे।

मेरे चुनाव को प्रत्येक मतदाता अपना चुनाव मानता है
सीएम योगी ने कहा कि जब मैं विधानसभा चुनाव लड़ रहा था तब खुद के लिए प्रचार करने नहीं आया, न ही वोट मांगने। उसके बाद भी आप सब ने मुझे एक लाख से अधिक वोटों से विजयी बनाया। यहा का प्रत्येक मतदाता मेरे चुनाव को अपना चुनाव मानता है।

पूर्ण बहुमत से बनें नगर निगम में ट्रिपल इंजन सरकार
सीएम योगी ने कहा कि अब समय आ गया है पूरी दुनिया को दिखाने का । पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर आप लोग विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाएं। मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व पूरे 80 के 80 पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

बदल चुका है देश
सीएम योगी ने कहा कि देश बदल चुका है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है। सूडान संकट में फंसे अधिकांश भारतीयों को पीएम मोदी ने घर बुला लिया है। वतन वापसी का काम जारी है। पूरे देश में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

शहर की सड़कों के सामने लखनऊ का हजरतगंज भी फीका है
सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर की तस्वीर बदलचुकी है। आज यहां शानदार सड़के हैं। फोरलेन, सिक्सलेन का निर्माण कार्य अभी जारी है। यहां की सड़कों के सामने लखनऊ का हजरतगंज भी फीका है। एम्स, फर्टिलाइजर, चार विश्वविद्यालय, रामगढ़ताल, औद्योगिक क्षेत्र इसे एक नई पहचान दे रहे हैं।

रवि किशन के लिए कही यह बात
सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन के पूर्वज गोरखुपर के थे। यहां से वह जौनपुर गए। थोड़ा और विकास चाहा तो मुबंई चले गए और अब फिर गोरखपुर आ गए हैं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। पूरा माहौल बदल चुका है।

माफिया अब जान की भीख मांग रहे हैं
सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब रंगदारी मांगी जाती थी। दूसरों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था। लेकिन 2017 के बाद माफिया जान की भीख मांग रहे हैं। प्रदेश से उनका पलायन हो चुका है। कानून व सुशासन है।

पहले मतदान, फिर जलपान
सीएम योगी ने आमजन से भाजपा प्रत्याशियों का जीताने की अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले अपना वोट डालें, इसके बाद कोई कार्य करें। छुट्टी का दिन रहेगा इसलिए आप सभी को जागरुक रहते हुए अधिक से अधिक मत पोल करने होंगे ताकि ट्रिपल इंजन की सरकार बन सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+