जब पैदल ही दुकानदारों से मिलने पहुंच गए सीएम योगी, जीएसटी रिफॉर्म को लेकर की यह अपील

CM Yogi Adityanath News Gorakhpur: गोरखपुर के व्यापारियों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पैदल चलकर खुद उनके पास पहुंचे। सीएम ने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर व्यापारियों को जागरूक भी किया।सोमवार को जीएसटी रिफॉर्म पर जन जागरण पदयात्रा में सीएम योगी शामिल हुए।

सीएम योगी ने कहा कि जीएसटी सुधार देशवासियों के लिए पीएम मोदी की तरफ से खास उपहार है। त्योहारों पर सामनों के दामों में कमी लोगों के लिए राहत भरी है। इससे सामनों की मांग बढ़ेगी। मांग बढ़ने पर उत्पादन बढ़ेगा। इससे अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। साथ ही रोजगार का सृजन होगा।

cm yogi

उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी की घटी दरें पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। जीएसटी में यह अब तक सबसे बड़ा रिफॉर्म है। कई वस्तुओं और सेवाओं में कर की दरों को पांच प्रतिशत या शून्य पर ला दिया गया है। जीवनरक्षक दवाओं को करमुक्त कर दिया गया है जबकि अन्य दवाओं पर कर की दर को घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि किसानों के लिए जीएसटी पांच प्रतिशत या शून्य कर दी गई है। शिक्षण सामग्री पर कर की दर को बारह से शून्य कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+