Dussehra 2022: नवमी और विजयदशमी की सीएम योगी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज विजयदशमी है।बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को विजयदशमी की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं।सीएम इस समय गोरखनाथ मंदिर में मां जगदम्ब
गोरखपुर,4अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह पर्व दशहरा प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार से ही गोरखपुर दौरे पर हैं।इस दौरान वह गोरखनाथ मंदिर में मां दुर्गा की शक्ति आराधना में लीन हैं।सीएम आज कन्याओं के पांव पखारेंगे एंव परंपरागत शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे।

सीएम योगी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक है। महापर्व विजयादशमी की सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।इस अवसर हम सभी को अपने अंदर के राम को जागृत करना होगा और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति के लिए संकल्प लेना होगा।
इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे का पर्व मनाया जाता है। दशहरे के दिन किए गए कार्यों को शुभ माना जाता है। यह साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है. आज के दिन नवरात्र व्रत का पारण किया जाता है और साथ ही दुर्गा विसर्जन की भी परंपरा है।
मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और श्री राम ने रावण पर जीत प्राप्त की थी। इस दिन शस्त्र पूजा का भी विशेष महत्व होता है। दशहरे पर शस्त्र पूजन की भी परंपरा है जिसे आयुध पूजन भी कहा जाता है। दशहरे पर शाम के समय रावण दहन होता है। दशहरा के दिन लोग बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं और साथ ही अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं।
शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मंगलवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मातृशक्ति के पांव पखारेंगे तो अपराह्न बेला में दशमी तिथि के मान में गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक विजयदशमी शोभयात्रा की अगुवाई करने को रथ पर सवार होंगे।विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली विजय शोभायात्रा के मार्ग का सोमवार को महापौर सीताराम जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग पर सुविधाओं के लिए दिशा-निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications