Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोरखपुर के विकास को और गति देगी ट्रिपल इंजन सरकार- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील की।

cm

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। टाउनहाल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अपील भी की।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निकायों में यह क्रम बना रहे इसके लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बननी जरुरी है। इससे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं सीधे व सही रुप में जनता तक पहुंचेगी।

सीएम योगी ने कहा कि इन छह सालों में गोरखपुर की तस्वीर बदल चुकी है। आज यहां चारो तरफ सड़काे का जाल बिछ चुका है। देश ही नहीं विदेशी कंपनियां भी यहां उद्योग स्थापित कर रही हैं। रेल, वायु कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। एम्स व बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य चिकित्सा संस्थान उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। गोरखपुर ने एजूकेशन हब के रुप में अपनी पहचान बनायी है। आज यहां चार- चार विश्वविद्यालय हैं। जो शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन कर रहे हैं। सभी क्षेत्रों में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

सीएम ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी है। माफियाओं का पलायन हुआ है। एक समय था जब माफिया सिर उठाकर चलते थे लेकिन आज जनता सिर उठा कर चल रही है। आज यहां सुरक्षा का वातावरण बना है।

सीएम ने कहा कि इससे पूर्व की सरकार ने न तो गोरखपुर के विकास के बारे में कभी सोचा, न इसके लिए कुछ किया। इन्होंने ने सिर्फ जातिवाद की राजनीति की। आज गोरखपुर को नॉलेज सिटी कहें, मेडिकल सिटी कहें, बिजनेस सिटी कहें, इंडस्ट्रियल सिटी कहें, टूरिज्म सिटी कहें। समग्र रूप में डेवलप और स्मार्ट सिटी कहें।

सीएम ने कहा कि जनता ने सदैव सरकार के कार्यो का समर्थन किया है। हमेशा ही विकास कार्यों पर मुहर लगायी है। समय एक बार फिर सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाने का है। मेयर सहित भाजपा के अन्य प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

{document1}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+