Gorakhpur News: भूमाफियाओं पर नकेल कस रही सीएम सिटी गोरखपुर की पुलिस, एसपी सिटी ने लिया यह बड़ा एक्शन
Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर पुलिस लगातार भूमाफियाओं पर नकेल कसने का काम कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को गोरखपुर की एम्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अपराध व अपराधियों पर हो रही सतत कार्रवाई के बारे में भी बताया।
अपराधियों पर हो रही सख्त कार्रवाई एसपी सिटी गोरखपुर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गोरखपुर में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा। उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई कर सख्त सजा दिलाने का काम किया जा रहा है।

अवैध कब्जा करने वालों की हो रही पहचान एसपी सिटी ने बताया कि जमीन विवाद के त्वरित निस्तारण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है। जमीन विवाद के समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
फर्जी आईडी के आधार पर जमीन का कराया बैनामा आज की कार्रवाई के बारे में अवगत कराते हुए एसपी सिटी ने बताया कि एम्स थाना अंतर्गत दो आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य कूूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा कराकर पैसे आपस में बांट लिये थे। इस बात की जानकारी जब जमीन मालिक को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जालसाजों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। यह घटना एक माह पूर्व की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों जालसाजों जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खनवर थाना नगरा जनपद बलिया व श्याम देव साहनी पुत्र स्व0 राम अधार साहनी निवासी ग्राम रुद्रापुर टोला तकिया थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
नागरिकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता एसपी सिटी ने बताया कि गोरखपुर पुलिस की पहली प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है। स्थानीय स्तर पर ही फरियादियों को न्याय मिले यही प्रयास रहता है।












Click it and Unblock the Notifications