गोरखपुर न्यूज: रक्षाबंधन पर बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में उत्तर प्रदेश रोडवेज
उत्तर प्रदेश रोडवेज रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में हैं।जी हां,बहनें 11 अगस्त को रोडवेज बस में रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक 24 घंटे निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान उन्हें जीरों बैलेंस
गोरखपुर,31जुलाई: उत्तर प्रदेश रोडवेज रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में हैं।जी हां,बहनें 11 अगस्त को रोडवेज बस में रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक 24 घंटे निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान उन्हें जीरों बैलेंस का टिकट मिलेगा।

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को नि:शुल्क सेवा दिए जाने की तैयारी है।इसे लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। लेकिन पूरी संभावना है कि जल्द ही इसे लेकर कोई आदेश आ जाए।हम सभी रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क सेवा देने की तैयारी में हैं।
एआरएम ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन अगर कोई महिला रोडवेज की बस में रात 12 बजे यात्रा कर रही है और उसने पहले ही टिकट बुक कर लिया है तो उसकी यात्रा भी निश्शुल्क ही कराई जाएगी। परिचालक महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देंगे लेकिन किराया नहीं लेंगे। महिलाएं रोडवेज की बस से रात 12 से रात 12 बजे तक कहीं के लिए भी निश्शुल्क यात्रा कर सकती हैं। वहीं महिलाओं के साथ चलने वाले पुरुषों को पूरा किराया देना होगा। इसके लिए अतिरिक्त बसें भी चलाने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications