अस्पताल का गेट न खोलने पर बाबू ने बेटे के साथ मिलकर कर दी चौकीदार की पिटाई

Gorakhpur news, गोरखपुर। गोरखपुर जिला अस्पताल में सीएमओ दफ्तर में तैनात चौकीदार ने गेट खोलने से मना किया तो नशे की हालत में धुत बाबू ने बेटे के साथ मिलकर चौकीदार की पिटाई कर दी। चौकीदार ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ के निर्देश पर उसने लिपिक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

chowkidaar beaten by clerk for not oepning the gate

कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय के सामने गेट पर राकेश कुमार चौकीदार के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। आरोप है कि रात करीब 8. 30 बजे नशे की हालत में लिपिक पहुंचा और चौकीदार से गेट खोलने के लिए कहने लगा। चौकीदार ने गेट खोलने से मना किया तो लिपिक ने उससे अभद्रता की। विरोध करने पर लिपिक और उसके बेटे ने पिटाई कर दी।

चौकीदार ने रात में ही 100 नंबर पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर उसने घटना की शिकायत सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी को दी। सीएमओ के निर्देश पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिपिक के खिलाफ तहरीर दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+