Chhath Puja 2023: अस्ताचलगामी सूर्य को आज दिया जाएगा पहला अर्घ्य, दुल्हन की तरह सजे Gorakhpur के घाट
Chhath Puja 2023: छठ महापर्व उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर में भी इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह है। रविवार शाम यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसे लेकर सीएम सिटी में खास तैयारी देखने को मिल रही है। प्रशासन व लोगों ने छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया है। जगह-जगह घाटों का सुदंर दृश्य देखने को मिल रहा है।
20 नवंबर को होगा समापन चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो चुकी है और 20 नवंबर को इसका समापन होगा। छठ पर्व साल में दो बार चैत्र और कार्तिक मास में मनाया जाता है। लेकिन कार्तिक मास में पड़ने वाला छठ अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती है। 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर ऊषा अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा।

इन्होंने दी शुभकामनाएं गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी नगरवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम जन से स्वच्छता व शांति के साथ इस महापर्व को मनाने की अपील की है। इसके साथ ही सांसद रवि किशन, विधायक पिपराइच महेंन्द्र पाल सिंह, विधायक विपिन सिंह, विधायक विमलेश पासवान सहित कई लोगों ने सभी को छठ पर्व की शुभाकामनाएं दी हैं।
दुल्हन की तरह सजे घाट
स्वच्छ भारत मिशन नगरीय नगर निगम गोरखपुर के अंतर्गत स्वच्छ घाट प्रतियोगिता की दृष्टिगत महानगर के समस्त छठ घाटों की सफाई और सौंदरीकरण का कार्य किया गया है। जिसके अंतर्गत श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर, मानसरोवर मंदिर के घाट, राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट एवं रामघाट पर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सुंदरीकरण का कार्य हुआ है। विभिन्न तरीके से स्टालों की स्थापना कराई जा रही है, ताकि यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को संपन्न कराया जा सके। साफ सफाई एवं सौंदरीकरण की दृष्टिगत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की पूरी टीम इस कार्य को संपन्न कर रही है, साथ ही साथ घाटों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है जो पथ प्रकाश विभाग द्वारा संपन्न कराया जा रहा है तथा सफाई का कार्य नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications