Chhat Puja 2023: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया छठ पर्व का पहला अर्घ्य, Gorakhpur के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Chhath Puja 2023: छठ महापर्व का पहला अर्घ्य रविवार शाम दिया गया। एक तरफ जहां पूरे देश में यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है वहीं सीएम सिटी गोरखपुर के घाटों पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला।

निर्जला व्रतधारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ आस-पास के घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। पूरे घाटों पर छठ मईया के मंगलगीत से वातावरण मनमोहक रहा। बच्चे बुजुर्ग, महिलाओं सभी में गजब का उत्साह देखने को मिला। घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान आतिशबाजी हो रही थी। घाटों पर पर दीपक जलाया और डाला में रखी पूजन सामग्री को गाड़े गए गन्ने के समीप रखा और विधिवत पूजन शुरू किया, फिर अर्घ्य दिया। रात में कोशी भरने का काम होगा।

chhat puja gorakhpur

महानगर के समस्त छठ घाटों श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर, मानसरोवर मंदिर के घाट, राप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट एवं रामघाट राप्ती नदी,शंकरघाट तकिया, डोमिनगढ़, रामगढ़ ताल, दाउदपुर मंदिर पोखरा, महेसरा ताल, विष्णु मंदिर असुरन, खैरया पोखरा, नाथपुरम कॉलोनी शाहपुर में सूर्य को अर्घ्‍य अर्पण कि‍या। साथ ही गिरधरगंज, भैरोपुर पोखरा, खोराबार पोखरा, तरकुलहा देवी मंदिर पोखरा, गोररा नाला, तूरानाला व कई मुहल्लों में अस्थायी बनाए गए तालाब पर जाकर महिलाओं ने छठ का विधिवत पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिली।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+