CBSE Board : पुनर्मूल्यांकन के लिए सीबीएसई ने जारी की तिथि,यहां देखें पूरी डिटेल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के पुनर्मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी है।विद्यार्थी तय समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं। आंसरशीट की फोटो कापी के लिए आवेदन करने वाले छात्र ही पुनर्मूल्यांकन के लिए पात्र होंगे। मूल

गोरखपुर,12सितंबर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के पुनर्मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी है।विद्यार्थी तय समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं। आंसरशीट की फोटो कापी के लिए आवेदन करने वाले छात्र ही पुनर्मूल्यांकन के लिए पात्र होंगे। मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकापी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 15 सितंबर को आवेदन करना होगा।उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर को होगी।

cbse
जानकारी के मुताबिक, मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकापी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 15 सितंबर को आवेदन करना होगा। इसके प्रति आंसरशीट 700 रुपये शुल्क देने हाेंगे। इसी तरह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर को होगी। इसमें आवेदन करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करना होगा। बाेर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रति विद्यार्थी प्रत्येक चरण के लिए केवल एक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित विद्यार्थी आवेदन शुल्क आनलाइन जमा कर सकते हैं।

जिला समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन व आंसरशीट प्राप्त करने की तिथि जारी कर दी है। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि तक इस प्रक्रिया को हर हाल में पूर्ण कर लें, ताकि इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन करने से वंचित न हाेने पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+