CBSE Board 12th result News : सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रगति ने किया टॉप,उत्साहित दिखे स्टूडेंट्स
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शुक्रवार की सुबह इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।ग्लोबल स्कूल की मैथ्स से पढ़ने वाली प्रगति अग्रवाल को 99.4% नंबर मिले हैं।
गोरखपुर,22 जुलाई: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शुक्रवार की सुबह इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।ग्लोबल स्कूल की मैथ्स से पढ़ने वाली प्रगति अग्रवाल को 99.4% नंबर मिले हैं। वही अंशुमान ने 98.8% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।प्रगति को 500 में 497 नंबर मिले हैं। जिसे गोरखपुर में सबसे अधिक नंबर बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर में दस हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी। परिणाम को लेकर सभी में उत्साह दिखा। अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा । प्रिंसीपल व टीचर्स ने बच्चों को बधाई दी एंव उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुरुवार को ही परिणाम आने की अफवाह थी। जिससे दोपहर बाद से ही विद्यार्थी मोबाइल फोन और लैपटॉप तो स्कूल प्रबंधन अपने विद्यालयों में बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड होने का इंतजार करते नजर आए। पूरे दिन विद्यार्थी अपने सहपाठियों तो कभी स्कूल प्रबंधन को फोन कर परिणाम जारी होने के बारे में जानकारी लेते रहे। मगर, कोई स्पष्ट जवाब न मिलने से ऊहापोह की स्थिति बनी रही। शाम पांच बजे तक जब परिणाम जारी नहीं हुआ, तब जाकर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications