हिट एंड रनः CCTV में कैद हुआ पीछे से मौत बनकर आ रही कार का वीडियो, रोंगटे खड़े कर देगी फुटेज

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हिट एंड रन केस सामने आया है। यहां एक सफेद कार ने कई लोगों को रौंद दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं जिसमें एक महिला और पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने कार सवार दो युवकों को पकड़कर धुनाई कर दी।

8 लोगों को मारी टक्कर

8 लोगों को मारी टक्कर

हादसा गोरखपुर के कैण्‍ट इलाके के मोहद्दीपुर में हुआ है। सोमवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे कूड़ाघाट की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार देती है। टक्कर लगने से बाइक सवार हवा में उछल गया। इतना ही नहीं कार आगे जा रही महिला और स्‍कूटी पर सवार तीन छात्रों को भी रौंदती हुई आगे बढ़ जाती है। सड़क‍ पर आठ लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ चुकी कार किसी चीज से टकराकर रुक जाती है।

हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पीटा

हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पीटा

घटना के बाद लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने चालक को बचाया और उसे सुरक्षित किया। उसके बाद आई कैण्‍ट पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजवाया, जहां 50 वर्षीय राम गोविंद और एक अन्‍य महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे में घायल पांच छात्रों और एक अन्‍य महिला को उनके परिजन इलाज के लिए निजी अस्‍पताल लेकर चले गए।

क्या कहा एसपी सिटी ने

क्या कहा एसपी सिटी ने

हालांकि एसपी सिटी डा. कौस्‍तुभ ने तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। एसपी सिटी का कहना है कि दोपहर में कैण्‍ट इलाके के मोहद्दीपुर में इस तरह की घटना हुई है। जिसमें एक कार ने तीन लोगों को ठोकर मार दी है। तीनों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। उन्‍होंने बताया कि कार चालक और उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ये भी जांच की जा रही है कि चालक नशे की हालत में तो नहीं था। उसी आधार पर मुकदमें में अन्‍य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+