Gorakhpur News: डीडीयू के छात्रों का इस खास पैकेज पर हुआ कैंपस सेलेक्शन
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में हुए प्लेसमेंट कार्यक्रम में चार लाख पैकेज पर कई छात्रों का चयन कंपनी में हुआ है।

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्लमेंट सेल की ओर से कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन। जिसमें चार लाख पैकेज पर छात्रों का सेलेक्शन हुआ है। इनका चयन मैनेजर के पद हेतु सेव मैक्स इंक, गुणगांव में हुआ है। कई चरणों में चलने वाली कंपनी की चयन प्रक्रिया में लगभग दो दिन का समय लगा।
सेव मैक्स इंक के लिए अंतिम चरण के बाद विश्वविधालय की मेधावी छात्र आदित्या का चयन किया है, इनका चयन तीन लाख पचास हजार रुपए के वार्षिक पैकेज पर हो गया है और सोनम पाण्डेय और शिवानी सोनकर को चार लाख रुपए वार्षिक पर हो गया है।
सेव मैक्स इंक की अंकिता त्रिपाठी (प्रबंधक मानव संसाधन) द्वारा ये सुचना दी गई है। प्लैनेट स्पार्क में चार छात्राओं के चयन के उपरान्त ही जारो एजूकेशन में विश्वविद्यालय की तीन नवोदित प्रतिभाओं ने कॉरपोरेट जगत में अपने ब्रांड दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पहचान बनानी आरम्भ कर दी है।
विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। A++ ग्रेड मिलने के बाद लगातार कई सारी ब्लू चिप कंपनियां दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट में पार्टिसिपेट कर रही हैं, विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं के चयन हेतु। उपरोक्त प्लेसमेंट ड्राइव के सन्दर्भ में बताना है कि विश्वविद्यालय का प्रतिभा सम्पन्न छात्र छात्राओं ने कारपोरेट जगत में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है।
उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के पांच दर्जन स्टूडेंट्स से ज्यादा छात्र छात्राओं
ने भाग लिया था। जो एमबीए, बीबीए, बीकॉम और एमकॉम कोर्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications