Gorakhpur News: बिहार व कुशीनगर की बसों की अब शहर में नहीं होगी एंट्री, जानिए वजह
Gorakhpur News: गोरखपुर प्रशासन ने जाम से शहरवासियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए एक नई योजना तैयार की है। इसके तहत अब कुशीनगर व बिहार से आने वाली बसों को शहर में इंटर नहीं किया जाएगा। इनके लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। शहर के अलग- अलग स्थानों पर स्टैंड बनाया गया है।
बिहार, कुशीनगर व पडरौना से आने वाली बसों को रविवार यानी आज से नंदानगर में रोका जाएगा। टीबी हास्पिटल के पास स्थित नगर निगम की भूमि को स्टैंड बनाया गया है। विश्वविद्यालय चौराहे पर खड़ी होने वाली यहां के बस चालकों को निर्देश दे दिया गया है।

हाल ही में एडीजी जोन अखिल कुमार, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, आइजी जे. रविन्दर गौड़ व नगर आयुक्त ने निजी बस स्टैंड के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया था। तय हुआ था कि विश्वविद्यालय चौराहा पर कुलसचिव आवास के पास स्थित स्टैंड की भूमि को समतल करके आटो स्टैंड बनाया जाएगा। एक अक्टूबर से सड़क पर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा।
बिहार, कुशीनगर व पडरौना से आने वाली निजी बसों को नंदानगर में टीबी अस्पताल के पास नगर निगम की खाली भूमि पर खड़ा कराया जाएगा। एसपी यातायात श्यामदेव ने कहा कि रविवार से बिहार, कुशीनगर व पडरौना से आने वाली निजी बसों को शहर से बाहर रोका जाएगा। महराजगंज से आने वाली बसों को बीआरडी मेडिकल कालेज के पास खड़ा करने का फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications