Gorakhpur News: इस खास वजह से नगर निगम की 19 दुकानों पर चला बुलडोजर

Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम की दुकानों पर बुलडोजर चल गया है। यह बुलडोजर चलने की वजह भी खास है। पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसलिए प्रशासन ने नगर निगम की 19 दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। इससे मार्ग चौड़ीकरण आसानी से हो सकेगा और सड़क जाल को बढ़ोतरी होगी।

जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने से लेकर चारूचंद्रपुरी के गेट तक नगर निगम की 19 दुकानें थीं, जिन्हें वर्ष 1992 में आवंटित किया गया था। फोरलेन निर्माण के लिए इन दुकानों को तोड़ने का निर्णय लिया गया। 11 सितंबर को सभी दुकानदारों को नोटिस देकर 18 सितंबर तक सामान हटाने को कहा गया।

gorakhpur

अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए इन दुकानों का हटना अनिवार्य था। इनके हटने के बाद अब फोरलेन सड़क निर्माण को गति मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही गोरखपुर में लगातर सड़कों के निर्माण का कार्य जारी है। कही फोरलेन, कही टू लेन तो कही सिक्सलेन का निर्माण हो रहा है। मुख्य मार्गों को चौड़ा करने के साथ ही शहर के भीतर के सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान समय में गोरखपुर के चारो तरफ बेहतर सड़कों का जाल देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+