Gorakhpur: माफिया अजीत की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, जिले का है टॉप टेन बदमाश

Gorakhpur News: गोरखपुर के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल माफिया अजीत शाही के बेतियाहाता स्थित अवैध मैरेज हाउस पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इसके साथ ही प्रशासन ने नगर निगम की जमीन को खाली कराते हुए अपना कब्जा कर लिया है।

माफिया अजीत इन दिनों जेल में बंद है। प्रशासन के तेवर सख्त हैं। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में प्रशासन ने अजीत शाही के कब्जे वाले मैरेज हाल का कमरा, रसोई, शौचालय सब तोड़ दिया। अजीत पर रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में घुसकर धमकाने व रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। इसी मामले में वह जेल में बंद है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, जिसके बाद एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया।

gkp

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि फल मंडी के सामने मारुति एजेंसी के बगल में नगर निगम के जमीन पर किए अवैध अतिक्रमण को आज जेसीबी द्वारा तोड़ा गया। इस दौरान मौके पर उप नगर आयुक्त, सिटी एसपी पुलिस बल एवं प्रवर्तन दल एवं तहसील के लेखपाल मौके पर उपस्थित रहे।

सोमवार को नगर आयुक्त ने सीएम के आगमन को लेकर दौरान एयरपोर्ट से लेकर कूड़ाघाट, पैडलेगंज, छात्र संघ चौराहा, फिराक चौराहा वापिस छात्र संघ चौराहा, रेलवे बस स्टैंड यातायात तिराहा धर्मशाला बाजार होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक रोड के दोनों तरफ अवैध तरीके से लगे ठेला और दुकानों को हटाया गया साथ ही एलाउंसमेंट किया गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+