Budget 2024: बजट से खुश हैं गोरखपुर के सांसद रवि किशन, कहा- समाज के हर वर्ग का भला करने वाला है

Budget 2024 MP Ravi Kishan Shukla News Gorakhpur Uttar Pradesh: देश की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री निर्मला पासवान ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया। निर्मला सीतारमन ने सातवी बार बजट पेश किया है। इस दौरान वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला से वार्तालाप की।

समाज के हर वर्ग का हित करने वाला है बजट सांसद रवि किशन ने कहा कि आज जो बजट पेश हुआ है वह जन कल्याणकारी है। इससे समाज के हर वर्ग के लोगों का हित होगा। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाएं सहित सभी को इसका पूर्ण लाभ मिलेगा

ravi kishan

युवाओं के लिए बेहद खास है यह बजट
सांसद रवि किशन ने कहा कि इस बजट में देश के भविष्य युवाओं पर विशेष नजर रखी गई है। युवाओं के हित में सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की है। उच्च शिक्षा के लिए जहां सरकार ने 10 लाख के लोन का प्रावधान किया है वहीं स्किल डेवलपमेंट को लेकर खास तैयारी की है। सरकार करोड़ों युवाओं को प्रशिक्षित करने जा रही है जो सराहनीय है।

महिलाओं और लड़कियों के लिए तीन लाख करोड़ रुपए सांसद ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के लिए तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। जिससे सरकार कई योजनाएं बनाकर इनका हित करेगी।

रोजगार को बढ़ाने के लिए बजट में खास
रोजगार को बढ़ाने के लिए बजट में खास पहल है। अब देश के 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इसमें प्रतिमाह 5 हजार रुपया भी मिलेगा।

गरीबों का विशेष ध्यान सांसद ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर गरीबों का विशेष ध्यान रखा है। तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास दिए जायेंगे।सांसद ने कहा कि यह बजट नए भारत का सपना साकार करने वाला है। सभी का हित इसने निहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+