Budget 2024: DDU University के छात्रों का कुछ ऐसा रहा बजट पर रिएक्शन , देखें Video
DDU University Gorakhpur Students View On Budget 2024: देश की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट 2024- 25 पेश किया। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के छात्र छात्राओं से वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव से खास बातचीत की और बजट पर इनकी प्रतिक्रिया जानी। सभी छात्र अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थी हैं।
एमए थर्ड सेमेस्टर के छात्र सुधांशु राय ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने बजट देखा। सरकार ने स्किल डेवलपमेंट को लेकर जो प्रयास किया है वह मुझे सबसे अच्छा लगा। इसका कारण यह है कि हमारे बहुत सारे साथियों को पढ़ने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पति है। स्किल डेवलपमेंट से वो अन्य चीजों में निपुण हो सकेंगे और रोजगार कर सकेंगे।

छात्रा जान्हवी सिंह ने कहा कि बजट में जो चीज मुझे सबसे अच्छी लगी वो ये है कि सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए दस लाख रुपए लोन की व्यवस्था की है जो बेहद सस्ता लोन है। इस पहल से समाज के इन छात्रों को बल मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
Recommended Video
कुशाग्र मिश्रा ने कहा कि बजट की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने हर एक छोटे से छोटे सेक्टर पर भी ध्यान दिया है। सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए जो लोन दिया है वह सराहनीय है। इसके साथ ही सरकार देश की शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को 5000 रूपये प्रति माह पर इंटर्नशिप देने की बात कही है जो बहुत अच्छी है।
छात्र रितेश पांडेय ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी है। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। यह देश युवाओं का है। इन युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार सहित बहुत कुछ किया गया है जो सराहनीय है।
छात्रा पूजा राय ने कहा कि बजट छात्र हित में है। युवाओं के हित में है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए जो पहल की है वह तारीफ के लायक है। इसके साथ ही महिलाओं और लड़कियों के लिए जो तीन लाख करोड़ रुपए विभिन्न योजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है उससे इनमे और मजबूती आएगी।
श्रेया मिश्रा ने कहा कि बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए तीन लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस बजट के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के ग्रोथ के लिए कई योजनाएं बनाई जाएंगी जिससे ये और मजबूत होंगी।
छात्रा प्रकृति पटेल ने कहा कि बजट की सबसे अच्छी बात जो मुझे लगी वो ये कि देश की शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें इंटर्नशिप के दौरान 5000 रुपए प्रति माह भी मिलेंगे। इससे युवाओं का हौसला बढ़ेगा।
अनंत सिंह ने कहा कि इस बजट में कई चीजे अच्छी हैं। लेकिन दो तीन चीजे जो मुझे आकर्षित कर रही है वो ये हैं कि महिला और लड़कियों को लेकर सरकार ने जो पहल की है। तीन लाख करोड़ का बजट इनके लिए है। जिससे इनकी सुरक्षा, सुविधा को और बढ़ाया जा सकेगा।
सुनील कुमार ने कहा कि इस बजट में युवाओं और रोजगार को लेकर जो पहल की गई है वो बगुत खास है। इससे रोजगार का सृजन होगा और बेरोजगारी कम होगी।












Click it and Unblock the Notifications