लॉकडाउन के बीच बारात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए सात फेरे

गोरखपुर। लॉकडाउन के बीच दूल्हा और उसके परिवारवालों को पास मिलने में देरी हुई तो खुद दुल्हन अपने परिवार के साथ बारात लेकर उसके घर पहुंच गई। यहां दोनों की सादगी के साथ शादी संपन्न हुई। दूल्हा और दुल्हन शादी के बाद काफी खुश नजर आए। बता दें, दोनों की शादी 23 मई को हुई थी। लॉकडाउन के बीच दुल्हन पक्ष का बारात लेकर आना चर्चा का विषय बन गया।

bride reached groom house for marriage during lockdown in gorakhpur

23 को तय थी शादी

कुशीनगर के पड़रौना नंदलाल छपरा वृंदावन की रहने वाली रिंकी कुमारी की गोरखपुर के बेलदारी टोला जोहर चौक के रहने वाले हैं अश्विनी कुमार गौड़ से 23 मई को शादी तय थी। लॉकडाउन की वजह से अश्विनी को पास के लिए कई बार अप्लाई किया, लेकिन उन्हें पास नहीं मिल पा रहा था। पास मिलने में देरी होते देख रिंकी ने फैसला लिया कि वह खुद बारात लेकर जाएंगी। रिंकी मायके से बारात लेकर अपने ससुराल पहुंची। सादगी के साथ दोनों का 23 मई को विवाह संपन्न हुआ।

दुल्हन बारात लेकर पहुंची ससुराल

दुल्हन रिंकी कुमारी ने बताया, 23 मई को हमारी शादी का दिन तय हुआ था। ऐसे में हमारे ससुराल वालों को पास मिलने में हो रही देरी के बाद हम लोगों ने तय किया कि हम खुद बारात लेकर जाएंगे और तय समय पर शादी का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसलिए मैं अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों के साथ खुद अपने होने वाले पति के घर पहुंची, जहां सादगी के साथ हमारा विवाह संपन्न हुआ। दूल्हे अश्विनी कुमार ने बताया, हमने पास के लिए अप्लाई किया था, लेकिन हमको पास मिलने में देरी हुई तो हमारे ससुराल के लोग लड़की के साथ हमारे घर बरात लेकर पहुंच गए। मैंने भी खुले मन से स्वागत किया और सादगी के साथ हम दोनों ने विवाह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+