गोरखपुर न्यूज: हार्ट रोगियों के लिए अच्छी खबर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मिलेगी अब यह सुविधा
पूर्वांचल,बिहार व नेपाल के हृदय रोगियों के लिए अच्छी खबर है।बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज सितंबर माह से रोगियों को नई सुविधा देने जा रहा है।इस सुविधा के तहत अब उन मरीजों का भी उपचार किया जा सकेगा जिनके हार्ट का वाल्व खराब ह
गोरखपुर,25अगस्त: पूर्वांचल,बिहार व नेपाल के हृदय रोगियों के लिए अच्छी खबर है।बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज सितंबर माह से रोगियों को नई सुविधा देने जा रहा है।इस सुविधा के तहत अब उन मरीजों का भी उपचार किया जा सकेगा जिनके हार्ट का वाल्व खराब है या उनके दिल में छेद है।अब उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर से बाहर जाने की जरुरत नहीं है। मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब शुरु हो चुकी है।अभी तक वाल्व व दिल में छेद के रोगियों को संजय गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ रेफर किया जाता था।

18 वर्ष से अधिक के लोगों का होगा दिल के छेद का ऑपरेशन
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल सिंह ने बताया कि दिल के छेद व हृदय के वाल्व के 10-10 रोगी चिह्नित कर लिए गए हैं। छेद वाले रोगियों की उम्र 16 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है। खराब वाल्व वाले रोगी 30 से 50 वर्ष के बीच के हैं। मेडिकल कॉलेज में अभी बच्चों के दिल के छेद का उपचार नहीं किया जाएगा। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के दिल के छेद का आपरेशन होगा।
अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक शुरू हो जाने से गंभीर रोगियों को बड़ी राहत मिली है। पहले हृदय रोगियों को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिककल यूनिवर्सिटी, डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व एसजीपीजीआइ में उपचार के लिए जाना पड़ता था। अब नेपाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को यही उपचार मिलने लगा है। मेडिकल कालेज में 24 जनवरी को कैथ लैब शुरू हुई। अभी तक 20 से अधिक लोगों को पेसमेकर लगाया जा चुका है। 60 से अधिक लोगों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी तथा 70 से अधिक लोगों की एंजियोग्राफी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications