Gorakhpur News: परदेश में अनसेफ इश्कबाजी बढ़ा रही पूर्वांचल में एचआईवी के मरीज, बीआरडी की गोपनीय रिसर्च
BRD Medical College News Gorakhpur: रिसर्च के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में एचआईवी मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसकी कई वजहें भी निकलकर सामने आई हैं। इनके रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के साथ बीआडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माईक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमरेश कुमार सिंह ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में इस पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्वांचल में इस वजह से बढ़े एचआईवी के मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉक्टर अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एचआईवी वायरल जनित बीमारी है। इसका संक्रमण मुख्य रुप से तीन चीजों से होता है गर्भवती मां से बच्चे में, दूषित ब्लड से, व कई लोगों से असुरक्षित संभोग से। पूर्वांचल में एचआईवी के मरीज मिलने का कारण यह कि यहां के लोग भारी संख्या में व्यवसाय के लिए अन्य प्रदेशों व विदेशों में निवास करते हैं। पूर्वांचल के बहुत लोग इरान,ईराक,सऊदी अरब सहित कई देशों में रहते हैं। इस दौरान वे परिवार से दूर रहते हैं। यहां वह एचआईवी फैलने के किन्ही कारणों से संक्रमित हो जाते हैं। जब वे अपने घर वापस लौटते हैं तो इस बीमारी के बारे में जानकारी होती है। लखनऊ संस्था के क्रास चेक में यह साबित हो चुका है।

दस हजार मरीजों मेें चार सौ एचआईवी पॉजिटिव उत्तर प्रदेश के एचआईवी मरीजों के औसत की तुलना में गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का औसत अधिक हैं। मेडिकल कॉलेज के सौ किलोमीटर के दायरे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। इस साल जनवरी माह से अब तक दस हजार से अधिक मरीजों की टेस्टिंग की गयी है जिसमें चार सौ से अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
कैम्प लगाकर की जा रही जांच इसके अतिरिक्त जिला जेल व अन्य हाई रिस्क जोन में कैम्प के माध्यम से स्क्रिनिंग करते हैं। वर्तमान में भी जेल में स्क्रिंनिंग का काम चल रहा है। एचआईवी में टीवी होने का खतरा बढ़ जाता है। क्यो कि इम्यूनिटी कम हो जाती है। इसलिए एचआईवी के मरीजों में टीवी की भी जांच कराते हैं। इसमें तीस रोगी पॉजिटिव पाए गए है।
Recommended Video
सेवाओं का उठांए लाभ डॉक्टर अमरेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी भय के इस बीमारी के बारे में जाने। और सरकार द्वारा निशुल्क दी जा रही सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications