Gorakhpur News : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तीमारदार की पिटाई

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को मरीज से मिलने आए व्यक्ति की पिटाई कर दी।

brd

Gorakhpur News: बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में डॉक्टरों द्वारा तीमारदार की पिटाई का मामला सामने आया है। तीमारदार दिव्यांग है और अपनी चाची को देखने शुक्रवार मेडिकल कॉलेज आया हुआ था। किसी तरह वह अपनी जान बचाते थाने पहुंचा। लेकिन अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के मदनपुर की शैला देवी गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। वह पीओपी वार्ड के सर्जरी विभाग में एडमिट हैं। शुक्रवार को इनका भतीजा अजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ उन्हें देखने आया था। अजय दिव्यांग हैं। अजय डॉक्टरों से दवा व इलाज के बारे में पूछ रहा था। जूनियर डॉक्टर इससे नाराज हो गए और अजय को गाली देने लगे। अजय ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरु कर दी।

पति को पिटता देख पत्नी सुनीता उसे बचाने पहुंच गयी है। सुनीता की भी डॉक्टरों ने पिटाई शुरु कर दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने अजय को वहां से बाहर निकाला व गुलरिहा थाने ले गए। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

मेडिकल कॉलेज में अक्सर तीमारदारों के साथ जूनियर डॉक्टरों का खराब व्यवहार देखने को मिलता है। कई तीमारदार जूनियर डॉक्टरों की पिटाई का शिकार होते हैं। इस मामले में प्रशासन से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन जूनियर डॉक्टरों का रवैया जरा भी नहीं परिवर्तित हुआ है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+