UP: छात्रा को बाथरुम में बंद जबरन कर रहा था यह काम, चीख सुन पहुंचे लोगों के उड़े होश
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज में फैले दरिंदो का हाल बयां करती है। कब कौन हैवान बन जाए, इसकी पुष्टि करती है। बांसगांव क्षेत्र में कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के हरनही क्षेत्र की रहने वाली दसवीं की छात्रा कोचिंग सेंटर गयी थी। पढ़ाई के दौरान वह वाशरुम गई। उसे नहीं पता था कि एक दरिंदे की गलत नजर उस पर है। 12वीं में पढ़ने वाले इस दरिंदे ने लड़की का पीछा किया और वाशरुम पहुंच गया। वह अंदर घुस गया और छात्रा से जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

इसी बीच छात्रा ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुन वहां पहुंचे संचालक व अन्य लोगों के होश उड़ गए। बाथरुम का दरवाज तोड़ छात्रा के पास पहुंचे। लोगों ने छात्र को दो- चार थप्पड़ भी लगाए। इस घटना के बाद से छात्रा बेहद डरी हुई है। पिटाई के बाद छात्र ने अपने घर गया। वहां से आठ दस की संख्या में लोग कोंचिग सेंटर पहुंचे और संचालक की पिटाई की। जान मारने की धमकी देते हुए वे वापस लौट गए।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 12वीं के छात्र ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications