एबीवीपी कार्यकर्ता से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तक,कुछ ऐसा रहा डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का सफर

उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले विधान परिषद उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इन दो नामों में से एक है सीएम योगी के करीबी माने जाने वाले डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का। धर्म

गोरखपुर,30 जुलाई: उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले विधान परिषद उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इन दो नामों में से एक है सीएम योगी के करीबी माने जाने वाले डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का। धर्मेन्द्र सिंह सैथवार वर्तमान समय में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं।पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष के रुप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

bjp

धर्मेन्द्र सिंह की क्षेत्र में ओबीसी नेता के रूप में पहचान है। ऐसे में उनके चयन को जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता को तबज्जो दिए जाने के रूप में देखा जा रहा है। गोरखपुर क्षेत्र में पार्टी ओबीसी वर्ग में उनके जरिए अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में है।

कुछ ऐसा रहा सफर
- वर्ष 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए।विश्वविद्यालय ईकाई के मंत्री,महामंत्री रहे और वर्ष 1998 में परिषद के प्रदेश मंत्री रहे।

- जनवरी 2002 में भाजपा महानगर महामंत्री।

- 2002 से 2008 तक महानगर महामंत्री।

-2008 से 2009 तक भाजपा महानगर उपाध्यक्ष।

- 2009 से 29 जून 2010 तक महामंत्री संगठन।

- 29 जून 2010 से फरवरी 2012 तक महानगर अध्यक्ष।

-फरवरी 2012 से 18 नवबंर 2012 तक महानगर संयोजक।

- 18 नवबंर 2012 से 27 अप्रैल 2016 तक महानगर अध्यक्ष।

-मई 2016 से 21 फरवरी 2018 तक क्षेत्रीय मंत्री।

-21 फरवरी 2018 से 28 अगस्त 2020 तक क्षेत्रीय अध्यक्ष ।

-29 अगस्त 2020 से पुन:क्षेत्रीय अध्यक्ष के रुप में कार्यरत।

11 अगस्त को होना है उप चुनाव
यूपी में विधान परिषद के उप चुनाव की वोटिंग 11 अगस्त को होनी है। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख एक अगस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+