Gorakhpur News: मीटर खराब होने के बाद भी रीडर बता रहा बिल, अब अधिकारी करेंगे यह काम
Gorahpur News: गोरखपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। यहां जोन के 6 वितरण मंडलों के लगभग एक लाख कनेक्शनों के मीटर खराब हैं, लेकिन मीटर रीडर बिल बता रहा है। अधिकांरियों ने इस पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बीते अगस्त माह में आईडीएफ यानी इंस्टूमेंट डिफेक्ट श्रेणी में बिल बनने से उपभोक्ता परेशान हैं। गलत रीडिंग पर बिल बनने का मामला सामने आने पर पूर्वांचल एमडी के निर्देश पर अभियंताओं ने आईडीएफ श्रेणी के बिलों की जांच शुरु कर दी। इससे राजस्व पर असर पड़ेगा। अधिकारी अब खराब मीटर बदलने के अभियान में तेजी से लगे हैं।

गोरखपुर जोन के बिलिंग एजेंसी की गलती से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।बिल सुधार के नाम पर कई बार खेल भी हो चुका है।इस बार 96 हजार मीटरों में गलत बिल आने का मामला सामने आया है। महानगरीय वितरण खण्डों में लगभग चार हजार, महराजगंज में 14 हजार कनेक्शनों पर आईडीएफ श्रेणी में बिल बने हैं।
मुख्य अभियंता इंजीनियर अंशु कालिया ने बताया कि अगस्त माह में 96 हजार कनेक्शनों पर आईडीएफ श्रेणी में बिल बना है। पूर्वांचल एमडी के निर्देश पर आईडीएफ बिलों की जांच की जा रही है। अलग- अलग टीम उपभोक्ताओं के वहां जाकर बिल चेक करेगी।












Click it and Unblock the Notifications