लोकसभा की सभी सीटों पर सफलता के लिए हर बूथ को बनाएं मजबूत- धर्मपाल
Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से वोटर चेतना महाअभियान को लेकर मंगलवार को गोरखपुर और काशी क्षेत्र की भाजपा की संयुक्त बैठक आजमगढ़ स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में संपन्न हुई। इस अति महत्वपूर्ण बैठक में गोरखपुर और काशी क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्र कार्यसमिति के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, अभियान के जिला और क्षेत्रीय संयोजक, लोकसभा के विस्तारक, मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सर्वप्रथम वोटर चेतना अभियान को लेकर अब तक चलाए गए कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा की। बताया कि आगामी 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस निम्मित 24 नवंबर तक जिला, विधानसभा क्षेत्र और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें कर वोटर चेतना अभियान को तैयारी पूर्ण कर लेनी है। इसके उपरांत घर घर संपर्क का अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ता सर्वप्रथम बूथ स्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेंगे। फिर बूथों के बाहर लगे काउंटर पर वोटर लिस्ट का अवलोकन कर वचन करेंगे। पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुसार वोटर चेतना अभियान तोली वार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरूरी है।

ऐसे में भाजपा के हर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के अपना योगदान देने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने इसके लिए हर किसी को शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की जरूरत बताई। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि मतदान के समय सतर्क रहने और शिकायत करने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में अभियान के प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए वोटर चेतना अभियान की प्रगति की जानकारी दी और कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम कम दस हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य लिया गया है। क्षेत्र और जिले की टीम इस लक्ष्य को हरहाल में हासिल करेगी। सभी के प्रति आभार काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने जताया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।
इस अवसर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा रमापतिराम त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी डा धर्मेद्र सिह, अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्रा दयालू,विजय लक्ष्मी गौतम, अभियान के संयोजक डा सत्येंद्र सिन्हा, संत बक्श सिंह , जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल, लालगंज सूरज श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications