UP B.Ed : गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुल 57 केंद्रों पर संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, इतने अभ्यर्थी हुए शामिल

Bachelor of Education Joint Entrance Examination 2025 DDU University Gorakhpur: उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजक विश्वविद्यालय बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी की गोरखपुर मण्डल प्रभारी प्रोफेसर अचला पांडेय ने व्यवस्थित और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के नोडल समन्वयक प्रोफेसर मनोज तिवारी ने बताया कि लगभग सभी केंद्रों ने दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन किया. केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों ने शुचिता को सुनिश्चित किया।

ddu university

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह व एसडीएम न्यायिक राजू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट्स ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाह किया. वे ससमय उपस्थित होकर परीक्षा सामग्री परीक्षा को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया. वह दिनभर तत्परता से भ्रमणशील रहे। डी.आइ.ओ.एस. डॉ.अमरकान्त सिंह ने बताया कि 57केंद्रों पर परीक्षा कराना चुनौतिपूर्ण कार्य रहा, किन्तु तत्परता व तुरंत कार्यवाही की नीति से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

उच्च शिक्षाधिकारी डॉ.अश्विनी कुमार मिश्र, कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की सक्रिय व सतर्क उपस्थिति रही. परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग की गई. जिसकी निगरानी आयोजक विश्वविद्यालय बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा अनवरत किया गया। एक अभ्यर्थी आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ा गया. जिसके खिलाफ त्वरित कार्यवाही की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+