UP : मैं भी गोरखपुर की बेटी हूं,माफ कर दीजिए मेरे दामाद को- सुशीला सरोज
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की सास सुशीला सरोज ने उन्हें माफ करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। अनुराग भदोरिया सुशीला सरोज के दामद हैं।

Gorakhpur News: पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दामाद सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने सीएम से अनुराग को माफ करने की अपील की है। अनुराग भदौरिया सपा प्रवक्ता हैं जिन्होेेेेेंने एक लाइव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके गुरु ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकता की तहरीर पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस उनके सास के घर भी तलाशी के लिए दबिश दे रही है। इसके साथ ही पुलिस ने भदोरिया के लखनऊ स्थित आवास पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
दामाद को माफ कर दीजिए योगी जी
अनुराग भदौरियाे की सास सुशीला सरोज ने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि मैं भी गोरखपुर की बेटी हूं।मठ से 14 किमी की दूरी पर मेरा घर है। पूर्वांचल के लोगों की जुबान फिसलना आम बात है। भदोरिया से गलती हुई है। आप उन्हें माफ कर दीजिए।
मैं भी आपकी बहन हूं
सुशीला सरोज ने सीएम से अनुराग को माफ करने की अपील के दौरान कहां कि मैं भी आपकी बहन के समान हूं। मैं आपके साथ दो बार लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हूं।इसका ख्याल रखिए।
कोर्ट रखेगा हमारा पक्ष
सुशीला सरोज ने कहा कि अगर आप माफ नही करियेगा तो मुझे कोर्ट की शरण में जाना पड़ेगा। उम्मीद है कोर्ट हमारा पक्ष जरुर रखेगा।
पुलिस पर साधा निशाना
सुशीला सरोज ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हम सभी को लगातार परेशान कर रही है। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। जो पूरी तरह न्याय संगत नही हैं।












Click it and Unblock the Notifications