Gorakhpur News: गोरखपुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, बाबू को घूस लेते किया गिरफ्तार
Gorakhpur News: एंटी करप्शन टीम ने गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरजकुंड उपकेंद्र पर कार्यरत हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम के बिलिंग बाबू संदीप गौतम को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उपभोक्ता से 25 हजार रुपये नगद लेते टीम ने सूरजकुंड उपकेंद्र पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद टीम ने तिवारीपुर थाने को सुपुर्द कर दिया। संदीप की बक्शीपुर खंड के सूरजकुंड उपकेंद्र पर तैनाती थी। उसने 2019 बैच में पॉवर कॉर्पोरेशन ज्वॉइन किया था। इसके बाद उसे 2021 में डिसकॉम और फिर उपखंड का आवंटन हुआ था।
एंटी करप्शन टीम गोरखपुर व आस-पास के जिलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पूर्व देवरिया में लेखपाल को टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गोरखपुर रेलवे में भी धोखाधड़ी मामले में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की थी।

इसी क्रम में टीम महराजगंज में भी लेखपाल को घूस लेते गिरफ्तार कर चुकी है। एंटी करप्शन टीम की लगातार कार्रवाई के बाद भी घूस लेने पर विराम नहीं लग रहा है। कार्रवाई के बाद भी कई मामले घूस लेने के आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications