UP : डॉन फिल्म का शौकीन है ये पशु तस्कर,पुलिस पर करता था फायरिंग,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोरखपुर में एसटीएफ ने मंगलवार को पचास हजार के इनामी पशु तस्कर को तंरग क्रासिंग के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।

smuggler

Gorakhpur News: स्पेशल टॉस्क फोर्स यानी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर में 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। यह एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। पुलिस व आम जनता पर कई बार फायरिंग कर चुका है। खुद को पशु तस्करों का डॉन समझता है। वह गिरफ्तारी के समय नेपाल भागने की तैयारी में था। उसके पास से कारतूस,गोली सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

तौसीफ नाम के इस पशु तस्कर ने काफी दिनों से पुलिस को परेशान कर रखा था। इससे पहले भी पुलिस ने उसे कई बार पकड़ने की कोशिश की है लेकिन वह फायरिंग कर फरार हो जाता था। एसटीएफ की टीम ने उसे कोतवाली क्षेत्र के तरंग क्रासिंग के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह कि पशु तस्कर तौसीफ आलम पर कई मामले दर्ज हैं। वह कई बार पुलिस व आम जनता पर कई बार फायरिंग कर घायल कर चुका है। वह मूल रुप से कुशीनगर के सेमरा हरदो कठकुइया का रहने वाला है। जो गोरखपुर के कई थानाक्षेत्रों में घुमकर पशुओं की तस्करी करता था। विभिन्न थानाक्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था।

तौसीफ रील बनाने का शौकीन
पशु तस्कर तौसीफ अतिताभ बच्चन की फिल्म डॉन से बहुत प्रभावित था। वह अपने सोशल मीडिया पर अक्सर रील बनाकर भी पोस्ट करता था।

इधर पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन पुलिस व पशुतस्करों की मुठभेड़ हो रही है। पशु तस्करों का गिरोह उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,पंजाब,हरियाणा सहित कई प्रदेशों में फैला हुआ है। यह पशु तस्कर पुलिस व आम लोगों का जान लेने भी पीछे नहीं हटता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+