Gorakhpur News: दो साल से कर रही थी प्रधानमंत्री आवास का इंतजार,आग में झुलस कर हुई वृद्धा की मौत

गोरखपुर के चौरी-चौरा में आग में झुलसकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। पति ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी गंभीर रुप से झुलस गया है।

old man

Gorakhpur News: ''साहब मुझे पक्का आवास दे दीजिए। मेरे पास आवास नहीं है। ठंड में कैसे कटेंगी रातें।'' यह मांग अधूरी रह गयी और चौरी-चौरा के रामपुर रकबा की रहने वाली बुजुर्ग सोनारी देवी की झोपड़ी में आग लगने से मौत हो गयी। 65 वर्षीय सोनारी देवी रात में झोपड़ी में थी और ठंड से बचने के लिए अलाव जला रखा था। वह दृष्टि बाधित थी। आग धीरे-धीरे झोपड़ी में पकड ली और उस आग की चपेट में सोनारी देवी बुरी तरह झुलस गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। उनके पति ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी झुलस गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक,रामपुर रकबा की रहने वाली सोनारी देवी गुरुवार रात को झोपड़ी में अलाव जलाई थी। वह प्रतिदिन की तरह ही झोपड़ी में सोने गयी थी। पति रावअवध दूसरी जगह थे। अलाव सेकने के दौरान झोपड़ी में आग लग गयी। वह सोयी थी।दिखाई न देने के कारण जब आग की लपटे उनके पास पहुंच गयी तब उन्होंने शोर मचाना शुरु किया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब तक कोई पहुंचता तब तक वह झुलस चुकी थी। पति रामअवध ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं बचा पाए और खुद जल गए। जिनका इलाज चल रहा है।

आवास की रह गयी आस
सोनारी देवी झोपड़ी में रहती थी। दो साल पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। आवास स्वीकृत होने के कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गयी। सोनारी देवी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पुणे और छोटा गोवा रहता है।रामअवध अपनी पत्नी के साथ गांव रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+