अखिलेश की सभा में पेड़ पर चढ़े लोग, अचानक डाल टूटने से हुआ हादसा लेकिन चलता रहा भाषण

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को गोरखपुर में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। अखिलेश की सभा के दौरान अचानक पेड़ की डाल टूट कर लोगों को ऊपर जा गिरी। इस हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

akhilesh yadav election rally in gorakhpur

गोरखपुर के पिपराइच ब्‍लाक के जीतपुर बालापार में सपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा चल रही थी। इस दौरान लोग अखिलेश यादव को सुनने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। बता दें कि 12 बजे अखिलेश यादव मंच पर जनसभा को संबोधित करने के लिए आए। तभी वहां मौजूद लोग अखिलेश और मायावती जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उनके भाषण के दौरान ही एक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।

akhilesh yadav election rally in gorakhpur

बता दें कि पेड़ की डाल पर काफी लोग चढ़े हुए थे। इसके साथ ही उस डाल के नीचे भी कई लोग खड़े थे। डाल टूटने से पेड़ के नीचे खड़ी एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। हैरानी की बात ये है कि अखिलेश यादव के भाषण के समय उनके सामने ही पेड़ की डाल टूटी। लेकिन अखिलेश यादव बीच में रुके नहीं और अपना भाषण जारी रखा। रैली खत्‍म होने के बाद वे हैलीकॉप्‍टर में बैठकर गोरखपुर सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज की सभा के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+