मायावती को ‘झांसी की रानी' और अखिलेश को बनाया ‘टीपू सुल्‍तान', गोरखपुर में लगे पोस्टर

Gorakhpur News, गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन की खुशी का जश्‍न मनाया। कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और आतिशबाजी करने के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्‍टर जारी कर बसपा सुप्रीमो मायावती को झांसी की रानी और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को टीपू सुल्‍तान के रूप में दर्शाया है।

Akhilesh and Mayawati posters released by SP workers in gorakhpur

लखनऊ में महागठबंधन को लेकर हुई प्रेस कांफ्रेंस के बाद सपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े और अबीर-गुलाल के साथ सड़क पर आ गए। उन्‍होंने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार की। इस दौरान शास्‍त्री चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं में उत्‍साह देखने लायक था। कार्यकर्ता खुशी में नाचते-गाते दिखाई दिए। बुआ-बबुआ की जोड़ी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर नया इतिहास रचेगी। इस उम्‍मीद के साथ सपा नेता आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा की असलियत जनता के सामने आ गई है। वे गठबंधन का स्‍वागत करते हैं और पार्टी के निर्देश पर पूरे मनोयोग से आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को जिताने के लिए जनता के बीच जाएंगे।

उन्‍होंने बताया कि आज उन लोगों ने पोस्‍टर जारी किया है। इस पोस्‍टर में उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को झांसी की रानी और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को टीपू सुल्‍तान के रूप में पेश किया है। उन्‍होंने कहा कि रानी लक्ष्‍मी बाई और टीपू सुल्‍तान की ये जोड़ी भाजपा को हराकर जीत हासिल करेगी। सपा छात्र सभा के गबीश दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन लोगों ने आतिशबाजी कर गठबंधन की खुशी मनाई है। जिस तरह से सपा कार्यकर्ताओं में गठबंधन की खुशी दिखाई दे रही है उससे ये साफ है कि सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+