शादी के तीन माह बाद ही पत्नी का रेता गला,जानिए क्या है वजह
गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर घायल कर दिया।इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत दिया। युवक अपने ससुराल में था।पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
गोरखपुर,9 अगस्त: गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर घायल कर दिया।इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत दिया। युवक अपने ससुराल में था।पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।उसके बाद पति ने इस घटना को अंजाम दिया।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक,गुलरिहा थानाक्षेत्र के बनगाई मदरहवा के अब्दुल जब्बार की शादी तीन माह पूर्व उमरपुर की शबा अंसारी से हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद से ही शबा और अब्दुल जब्बार में विवाद होने लगा। विवाद रोज होने से शबा परेशान हो गई और अपने मायके आ गई। सोमवार की शाम जब्बार अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था।उसने पत्नी से माफी मांगने की बात कह कर ससुराल रुक गया । देर रात घात करते हुए उसने अपनी पत्नी का गला रेत दिया।चीख पुकार सुन परिजन आ गए। उन्होंने देखा शबा जमनी पर गिरी है और खून से लथपथ है।अब्दुल चाकू लिए पास खड़ा था।जब परिजन उसे पकड़ने गए तो उसने अपना भी गला रेत लिया। रात में खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी सोने चले गए।फिर दाेनों में विवाद होना शुरु हो गया है। पति पत्नी पर अपने घर जाने के लिए दबाव बना रहा था। पत्नी जाने को तैयार नहीं थी।इसी बात से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहा है यहां सबसे बड़ा स्टेशन, ₹600 Cr लागत
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि इस मामले में मेराज के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।उसका इलाज किया जा रहा है।शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications