Gorakhpur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंग सीएम योगी,तीन दर्जन से अधिक गांव हैं प्रभावित
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे।गोरखपुर में सरयू,राप्ती व रोहिन में जलस्तर बढ़ने के कारण लगभग तीन दर्जन गांवो पर बाढ़ का खतरा है।इसके साथ ही
गोरखपुर,23सितंबर: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे।गोरखपुर में सरयू,राप्ती व रोहिन में जलस्तर बढ़ने के कारण लगभग तीन दर्जन गांवो पर बाढ़ का खतरा है।इसके साथ ही सीएम संतकबीर नगर,बस्ती,अयोध्या,गोंडा व बाराबंकी के भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

गोरखपुर में बाढ़ का खतरा
सीएम गुरुवार को भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 130वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंचे थे।पिछले कई दिनों व पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।सरयू नदी के किनारे बसे गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। गोला और खजनी तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित गांवों में 41 नावों को लगाया गया है।घाघरा नदी बुधवार को बरहज में खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर पहुंच गई। इससे खजनी और गोला तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इस कारण 16 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए हैं। 3578 हेक्टेयर क्षेत्रफल जलमग्न हो गया है। हालांकि अयोध्या में नदी का जलस्तर नीचे आ रहा है। फिर भी नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे है। गोर्रा नदी का जलस्तर भी ऊपर की ओर जा रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी खतरे के निशान को पार कर अब नीचे की तरफ आने लगी है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे आ गया। उधर, प्रशासन बाढ़-बचाव में जुटा हुआ है। एनडीआरएफ के अलावा अन्य संस्थाओं के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।

बचाव कार्य जारी
अधिशासी अभियंता रुपेश कुमार खरे ने बताया कि अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार से जिले में भी पानी नीचे आने लगेगा। चिंता की बात नहीं है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सिंचाई विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications