AC Bus Service: इतने किराये में पहुंचे सोनौली से सीधे दिल्ली, इन सुविधाओं का उठाए लाभ

परिवहन निगम ने सोनौली से गोरखपुर होकर दिल्ली जाने के लिए दो स्लीपर एसी बसों को की शुुरुआत की है।

bus

Gorakhpur News: नेपाल व भारत के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इण्डो-नेपाल सीमा सोनौली से गोरखपुर होते हुए दिल्ली के लिए दो स्लीपर एसी बसों की शुुरुआत की है। तीस सीटर वाली इस स्लीपर बस में यात्रियों की सुविधा विशेष ध्यान रखा गया है।

यह है किराया
गोरखपुर से होकर चलने वाली इन बसों का किराया भी निर्धारित हो किया जा चुका है। सोनौली से सीधे दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को 2,784 रुपये किराया देना होगा। वहीं गोरखपुर से दिल्ली का किराया 2485 रुपये है। गोरखपुर से लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को 932 रुपये देने होंगे।

यह रहेगा समय
ये स्लीपर बसें सौनौली से रोजाना शाम 5:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से यह बस रात के 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली से चलने वाली दूसरी बस शाम 5:30 बजे छूटकर अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

बस में भी बुक होगी टिकट
टिकट की बुकिंग यात्री ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्रियों को सीट खाली होने पर बस में ही टिकट की सुविधा दी जाएगी।

Recommended Video

    गोरखपुर: युवती ने मंगेतर से चैटिंग के बाद की आत्महत्या, 2 हफ्ते बाद भी नहीं हुई गिरफ़्तारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+