ABVP: राष्ट्रीय अधिवेशन में दस हजार छात्र निकालेंगे 5 किलोमीटर लंबी 'शोभायात्रा‌'

ABVP News Gorakhpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आगामी 7 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग ले रहे विद्यार्थियों के भव्य स्वागत के लिए 75 सदस्यीय स्वागत समिति की घोषणा दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में की गई। स्वागत समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध उद्यमी निर्मल कुमार मिंडा, स्वागत समिति महामंत्री के रूप में राजनेता आशीष सूद तथा स्वागत समिति मंत्री राजीव बब्बर बनाए गए हैं, 75 सदस्यीय स्वागत समिति में प्रतिष्ठित वकील, पत्रकार, शिक्षाविद्, उद्योगपति,राजनेता शामिल हैं।

यह स्वागत समिति देशभर से एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में 5 किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली जाएगी, इस शोभायात्रा में पूरे देश के दस हजार विद्यार्थी सहभागिता करेंगे, जो बुराड़ी स्थित 'डीडीए ग्राउंड' से शुरू होकर 'जीटीबी नगर' होते हुए 'दिल्ली विश्वविद्यालय' के 'मौरिस नगर चौक' तक जाएगी। इस भव्य शोभा यात्रा में 10 हज़ार से अधिक संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित रहेंगे तथा इस यात्रा का स्वागत समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा यात्रा के रूट पर किया जाएगा।

abvp

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हिंदवी स्वराज यात्रा निकालेगी। यह हिंदवी स्वराज यात्रा महाराज शिवाजी के जन्मस्थल शिवनेरी सहित, रायगढ़, इंदौर, कानपुर, आगरा, दिल्ली, आदि के ऐसे स्थानों से गुजरेगी जिनका शिवाजी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह यात्रा 28 नवंबर को महाराष्ट्र के रायगढ़ से शुरू होकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के शिवाजी महाराज के जीवनकाल से जुड़े स्थानों से होते हुए दो हजार किलोमीटर का लंबा सफर तय कर दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के रूट पर पड़ने वाले प्रमुख स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे तथा यात्रा के माध्यम से युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े विभिन्न उदात्त पक्षों से अवगत कराया जाएगा।

एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्यमी निर्मल कुमार मिंडा ने कहा कि,"एबीवीपी छात्र नेतृत्व में महती भूमिका निभाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। स्थापना के 75वें वर्ष में अभाविप दिल्ली में 7 से 10 दिसंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कर रही है, जिसमें दस हजार से अधिक युवा शक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र से भाग लेगी तथा पंद्रह सौ से अधिक अभाविप कार्यकर्ता इस महापर्व को भव्य मूर्त रूप देने में लगेंगे। इस अधिवेशन का यह विशेषता है कि जम्मू-कश्मीर से लेकर अंडमान-निकोबार, पूर्वोत्तर, दक्षिण सहित देश के सभी क्षेत्रों से विद्यार्थी सहभागी होंगे। यह अपने आप में विशेष है कि देश के हर क्षेत्र व अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र संवाद तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद के लिए एकत्रित हो रहे हैं। शिक्षाविद, मीडिया, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, प्राध्यापक, समाज में विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन कर रहे नागरिकों से मेरी यह अपील है कि 'राष्ट्र-प्रथम' की भावना से काम करने वाली इस छात्रशक्ति के देश की 'विविधता में एकता' के इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।"

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि," एबीवीपी द्वारा आयोजित की जा रही "हिंदवी स्वराज यात्रा" युवाओं में शिवाजी के उदात्त जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अवगत कराने वाली होगी। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को भारत की श्रेष्ठ सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा। एबीवीपी का अमृत महोत्सवी अधिवेशन विभिन्न पक्षों में महत्वपूर्ण होगा, जहां शैक्षिक-सामाजिक मुद्दों पर संवाद के माध्यम से अभाविप अपनी कार्ययोजना तय करेगी वहीं भारत के गौरव को पुनः उजागर करने हेतु भी विभिन्न प्रयास किए जाएंगे।"

दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, एबीवीपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन, एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री, उद्योगपति निर्मल कुमार मिंडा, राजनेता आशीष सूद,राजीव बब्बर तथा डूसू सचिव अपराजिता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+