ABVP गोरखपुर महानगर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, इन्हे मिला यह पद
ABVP News Gorakhpur: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर की सत्र 2023-24 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन जिला पंचायत सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के कोषाध्यक्ष डॉo सुजीत चौधरी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महानगर अध्यक्ष के रूप में द्विग्विजय नाथ पी. जी. कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विवेक शाही तथा महानगर मंत्री के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम. ए के विद्यार्थी शुभम गोविंद राव के नाम की घोषणा की। साथ ही महानगर उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. अर्जुन सोनकर, अर्चना सिंह, डॉ. प्रसून मल्ल, डॉ. हरिकेश तिवारी, डॉ. एस. के सिंह, डॉ. प्रभात कुमार राय और डॉ. संजय कुमार पांडेय के नाम की घोषणा हुई।

महानगर सहमंत्री के रूप में अभिषेक मौर्या, अमन सिंह, राधा रौनियार, संपदा द्विवेदी, साँची सिंह और तान्या धर द्विवेदी के नाम की घोषणा की।
कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमन्त्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि, "विद्यार्थी परिषद सदैव रचनात्मक कार्य करती हैं, विद्यार्थी परिषद की स्थापना के पीछे राष्ट्र के पुनः निर्माण का उद्देश्य है। समाज का उत्थान विद्यार्थियों के द्वारा ही किया जा सकता है। विद्यार्थी परिषद का कार्य प्रत्येक शैक्षिक परिसर में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों व कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ताओं के साथ साथ शिक्षक कार्यकर्ता भी मिलकर कार्य करते हैं, विद्यार्थी परिषद में पद नही दायित्व होता है क्योकि पद का मद होता है और दायित्व का बोध होता है।"
अभाविप गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि, "भारत में प्राचीन समय से ही गुरुओं द्वारा अपने छात्रों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र के उत्थान एवं रक्षा के लिए प्रेरित करने की परंपरा रही है। चाणक्य के गुरुकुल के छात्रों से लेकर आधुनिक काल तक शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया है। विद्यार्थी परिषद इस परंपरा को सांस्कारिक रूप में आगे बढ़ाया है। विद्यार्थी परिषद एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है।"
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. सुजीत चौधरी ने कहा कि, "विद्यार्थी परिषद् छात्र-छात्राओं में सकारात्मक देश भक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए निरंतर सतत प्रयास करता है। संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक बेहतर कार्यकारिणी का होना अति आवश्यक है।"
इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री हरिदेव, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. वेद प्रकाश राय, अभिनव सिंह, अंकित मिश्र सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications