UP: सगाई के दिन फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, सामने आई यह वजह

गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में सगाई वाले दिन युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

up

Gorakhpur News: गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के बढ़याचौक में एक युवक की लाश फंदे से लटकते मिली। इसी दिन इसका गोरखनाथ मंदिर सगाई होने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बढ़याचौक निवासी राजकुमार चौधरी (24) की शादी तय हो गई थी। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में सगाई होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। पर राजकुमार के मन में कुछ और ही चल रहा था। राजकुमार इस सगाई से खुश नहीं था। उसके मन में कोई और था जिसके साथ वह जीवन भर का साथ निभाना चाहता था।

सगाई से पहले राजकुमार ने मौत का रास्ता चुना। मंगलवार रात वह खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। बुधवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। बेटे को सुबह इस हाल में देख परिजनों के होश उड़ गये। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष आशीष सिंह कहते हैं कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+