देवरिया:किसी और से बात करने से नाराज प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की कर दी हत्या
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवा टोला निवासी पूनम देवी का पति सूरत स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है।महिला का गांव के दो युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।महिला की बात गांव के अशोक से काफी द
देवरिया,2 अगस्त : देवरिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है,जहां एक महिला का गांव के दो लोगों से प्रेम संबंध था।एक पुराने प्रेमी ने दूसरे प्रेमी से बात करने पर महिला को रोका।जिससे महिला और उस व्यक्ति में विवाद शुरु हो गया।इसी विवाद को लेकर व्यक्ति ने सोमवार देर रात महिला की पिटाई कर दी।सिर में गंभीर चोट लगने से मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिर में गंभीर चोट होने से हुई मौत
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवा टोला निवासी पूनम देवी का पति सूरत स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है।महिला का गांव के दो युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।महिला की बात गांव के अशोक से काफी दिनों से होती थी। इसी बीच उसकी नजदीकियां गांव के ही दीपक से हो गई।इसके बारे में जब अशोक को पता चला तो वह आग बबूला गया। उसने पूनम को दीपक से बात करने को मना किया।जिस पर दोनों में विवाद शुरु हो गया। देर रात अशोक ने पूनम की पिटाई कर दी।सिर में गंभीर चोट होने से पूनम की मौत हो गई।
मां को जगा रहा था बेटा
पूनम की मौत रात में हो चुकी थी।इस बात से अनजान बेटा जब सुबह मांं को जगाने गया तो वह अचेत थी।बेटा रोने लगा।रोने की आवाज सुन गांव वाले आ गए।इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पूनम के भाई अभिषेक निषाद निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, नई बाजार, थाना झंगहा, गोरखपुर की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications