Gorakhpur News: डॉक्टर ने धोखे में रख मरीज के साथ कर दिया कुछ ऐसा, मामला पहुंचा थाने

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर ने फीस न मिलने पर मरीज को 38 टांके लगा दिए। परेशान परिजनों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शहर के एक निजी अस्पताल में सर्जन ने ऑपरेशन के बाद पेशेंट के सीने में 38 टांके लगा दिए। इतना ही नहीं, सर्जन ने एक तरफ स्टेपल से तो दूसरी तरफ धागे से सिल दिया। मेरे बेटे राजवर्धन सिंह को गायनेकोमेस्टीया(स्तन बढ़ने की बीमारी) है। मोहद्दीपुर स्थित टाइमर अस्पताल में डॉक्टर शशिकांत दीक्षित से सलाह ली थी।उन्होंने बताया था कि यह छोटा ऑपरेशन है।इस ऑपरेशन में 20 से 25 मिनट का समय लगता है और दो-तीन टांके लगाए जाते।

gorakhpur

रेनू सिंह का आरोप है कि उनके बेटे को 38 टांके लगे हैं। उनके बेटे के सीने की एक तरफ स्टेप्ल से टांका लगा तो दूसरी तरफ धागे से सील दिया गया है। बेटे की हालत खराब हुई तो उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने बताया पीड़ित की मां की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। मेडिकल बोर्ड गठित कर दोनों पक्षों को बुलाया है। जल्द ही मामले में सच्चाई का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी डॉक्टर शशिकांत दीक्षित ने तीमारदार के शिकायत करने के बाद कैंट थाने में तहरीर दी है कि सर्जरी में कोई लापरवाही नहीं हुई हैं। डॉक्टर का आरोप है इन लोगों को पहले ही उपचार का खर्च बता दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+