UP: पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की शादी, धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा दबाव

गोरखपुर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है जहां मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर हिन्दू लड़की से शादी की और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

basti

Gorakhpur News: गोरखपुर के खजनी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो लव जिहाद से संबंधित है। युवती की दी तहरीर के आधार पर एक मुस्लिम युवक ने कुछ साल पहले उससे अपना धर्म छिपाकर शादी की थी। अब वह युवती के ऊपर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है। लड़की को जब पता चला कि वह मुस्लिम है तब उसे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी क्षेत्र की रहने वाली एक हिन्दू लड़की के साथ बस्ती जिले के रहने वाले अमीर सुहेल पुत्र अब्दुल कल्लू ने अपना धर्म छिपाकर 2020 में बातचीत की शुरुआत की। आमिर ने लड़की को अपना नाम गोलू बताया । उस समय लड़की नाबालिग थी और वह मात्र 15 वर्ष की थी। बातचीत के बाद गोलू ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया और फिर जनवरी,2021 में उसने जबरन शादी रचा ली। दो साल से वह लड़की के साथ संबंध बना रहा था। कुछ दिनों से वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। लड़की ने इसकी शिकायत खजनी पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: कौन बिकवा रहा नाबालिक बच्चों से गांजा, वीडियो वायरल...पुलिस पर उठे सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+