Gorakhpur News: प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का फंदे से लटकता मिला शव
Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारी का शव उसके गांव खोराबार के तरकुलही के केवटान टोला में पेड से लगे फंदे से लटकता मिला। गांव में पारिवारिक कलह से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरकुलही गांव के केवटान टोला में रविवार रात राजमन निषाद (55) का शव पेड़ से लटकता मिला। राजमन निषाद रविवार देर शाम घर में खाना खाए और परिजनों के सोने के बाद घर से निकल गए। घर से 300 मीटर की दूरी पर देर रात उनके शव को एक ग्रामीण ने पेड़ से लटकते देखा। उसके बताने पर परिजन पहुंच गए। राजमन का शव पेड़ से लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी गयी।

राजमन के लड़के दीपक, देवेंद्र , दीनदयाल, विजयराज , किशन , बेटी वंदना, निकिता तथा पत्नी आशा हैं। परिवार में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। बेलवार चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा ।












Click it and Unblock the Notifications