गोरखपुर: हेड कांस्टेबल ने थाने में मारी बेटे को गोली, चल रहा था विवाद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पारिवारिक विवाद में हेड कांस्टेबल ने बेटे विकास यादव को गोली मार दी। थाने के अंदर गोली चलने की अवाज से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीओ की मानें तो हेड कांस्टेबल के बेटे के साथ उनका विवाद था, जिस दौरान गोली चलाई गई थी।

A head constable shot dead his son at the Chauri-Chaura police station

जानकारी के अनुसार, मामला गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने का है। गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी हेड कांस्टेबिल अरविंद यादव की दो शादी हुई है। वर्तमान में वह चौरीचौरा थाने के हल्का नंबर तीन में तैनात है और दूसरी पत्नी के साथ कूड़ाघाट में रहता है। पहली पत्नी बच्चों के साथ गाजीपुर में रहती है। बुधवार की रात में 11.30 बजे के करीब पहली पत्नी का 18 वर्षीय बेटा विकास चौरीचौरा थाने पहुंचा। उसे देखते ही अरविंद भगाने लगा। बेटे के विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई।

मामला बढ़ने पर अपनी निजी लाइसेंसी राइफल से अरविंद ने बेटे को विकास यादव गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर दौड़े साथी सिपाहियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास के गले को छेदते हुए गोली पार निकल गई थी। वहीं, सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्ला ने बताया कि पारिवारिक विवाद में सिपाही ने अपनी निजी राइफल से बेटे को गोली मारी है। विवाद के कारण की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+