Gorakhpur News: विमान से गोरखपुर आ रही थी महिला, अचानक हुआ कुछ ऐसा हो गई मौत

मुंबई से विमान द्वारा अपने घर गोरखपुर लौट रही महिला की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी। विमान लैंड होने से आधे घंटे पहले महिला की तबियत खराब हुई थी।

maut

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की विमान यात्रा के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी। महिला विमान द्वारा मुबंई से गोरखपुर आ रही थी। विमान लैंड होने से आधे घंटे पहले उनकी तबियत खराब हो गयी थी।

जानकारी के मुताबिक, गोला के बैदाैली खास गांव की रहने वाली चंद्रावती जिनकी उम्र 80 वर्ष थी अपने बेटे के साथ हवाई जहाज से बुधवार को मुबंई से गोरखपुर लौट रही थी। विमान लैँड होने में मात्र आधे घंटे ही शेष रह गए थे कि चंद्रावती देवी को घबराहट और बेचैनी होने लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब विमाम लैंड हुआ तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम किया गया लेकिन कोई वजह नहीं सामने आई। गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राजकुमार ने मां की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। उन्होंने बताया कि मां इससे पहले भी कई बार विमान से यात्रा कर चुकी हैं। लेकिन कोई समस्या नहीं आई।

Recommended Video

    झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफास, लाखों की ज्वैलरी हुई बरामद

    BRD Medical College Gorakhpur: देश के टॉप टेन में शामिल होने का कुछ यूं रहा सफर
    एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि मुंबई से गोरखपुर आने वाले स्पाइस जेट के विमान सें चंद्रावती देवी अपने घर गोरखपुर आ रही थी। उनकी तबियत अचानक खराब होने के बाद क्रू मेंबर ने प्राथमिक उपचार दिया। बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+