Gorakhpur News: डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती से की यह शर्मनाक हरकत,मामला पहुंचा थाने

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जो शर्मसार करने वाली है। यहां डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती से छ़ेड़खानी की है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर के पास स्थित एक क्लीनिक के पास से शाम को युवती गुजर रही थी। इलाज के बहाने बुलाकर डॉक्टर एस ने छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर उसे प्रलोभन देने की कोशिश भी की गई। युवती किसी तरह से वहां से भाग निकली। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉ. एस कुमार के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है।

gorakhpur

युवती का आरोप है कि डॉ. एस कुमार ने देखते ही उसे अपने क्लीनिक में बुला लिया और तबीयत का हाल पूछने लगा। गर्दन में नस चढ़ने की समस्या बताने पर डॉ. एस कुमार ने पहले तो उससे कोट निकलवाई फिर बाद में उसे मेज पर लेट जाने की सलाह दी। लेटते ही डॉक्टर ने बाहर से पर्दा गिरा दिया और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती का कहना है कि करीब तीन महीने पहले बीमार होने पर डॉ. एस कुमार से इलाज करवाई थी। लिहाजा पहले से परिचय होने के का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने क्लीनिक में बुलाया और छेड़खानी की।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+